7 सितंबर को लोक भवन के सामने कांग्रेस का धरना, महिला-युवा और छात्रों से जुटने की अपील

Date:

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी की ओर से 7 सितंबर को लोक भवन के समक्ष राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को कांग्रेस भवन में बैठक हुई। बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में हुई, जिसमें युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस और छात्र संगठन के पदाधिकारी शामिल हुए।

 

केशव महतो कमलेश ने कहा कि यह कार्यक्रम सिर्फ कांग्रेस का नहीं, बल्कि झारखंड के अधिकार और जनता की आवाज से जुड़ा आंदोलन है। उन्होंने झारखंड के खनिज संसाधनों और राज्य के अधिकारों की कथित लूट का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इसे स्वीकार नहीं करेगी।

 

उन्होंने राम मंदिर के नाम पर मिले चंदे में पारदर्शिता की मांग भी उठाई। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता से आस्था के नाम पर मिले धन का हिसाब सार्वजनिक होना चाहिए और किसी भी तरह की अनियमितता की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

 

बैठक में महिला, युवा और छात्र संगठनों को गांव, मोहल्ले, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर पर जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। पार्टी ने 7 सितंबर के धरना-प्रदर्शन में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है।

 

प्रदेश कांग्रेस मीडिया प्रभारी राकेश सिन्हा ने कहा कि कार्यक्रम को लेकर संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने दावा किया कि 7 सितंबर का धरना-प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...