गिरिडीह में ACB की बड़ी कार्रवाई, 30 हजार रुपये रिश्वत लेते साइबर थाना के दारोगा गिरफ्तार

Date:

गिरिडीह: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने गिरिडीह में बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार, ACB को जीवलाल मंडल की ओर से शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद टीम ने मामले की जांच की और शिकायत सही पाए जाने पर रिश्वत लेने के दौरान आरोपी दारोगा को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।

बताया जा रहा है कि तय योजना के तहत ACB की टीम ने कार्रवाई करते हुए सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद ACB की टीम आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में भी हड़कंप मचा हुआ है। फिलहाल मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

नोट: आरोपी पर लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद हो गी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...