रांची में मलखंभ खिलाड़ियों को मिली नई सुविधा

Date:

रांची: भारत की प्राचीन पारंपरिक खेल विधा मलखंभ को बढ़ावा देने के लिए रांची के बंगला स्कूल स्थित झारखंड मलखंब अकादमी में खिलाड़ियों के बीच मैट का वितरण किया गया।

मैट मिलने से खिलाड़ियों को अभ्यास के दौरान बेहतर सुविधा के साथ सुरक्षा भी मिलेगी। इससे उन्हें नियमित प्रशिक्षण में मदद मिलेगी और चोट का जोखिम भी कम करने में सहायता मिलेगी।

इस दौरान खिलाड़ियों ने पोल मलखंभ, रोप मलखंभ और हैंगिंग मलखंभ में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों के करतब और संतुलन ने वहां मौजूद लोगों का ध्यान आकर्षित किया।

मलखंभ को बढ़ावा देने की यह पहल राज्य के युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने और इस पारंपरिक खेल को आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...