निशा भगत मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग गंभीर, अध्यक्ष विजया रहाटकर पहुंचीं रांची; गुमला जाकर करेंगी जांच

Date:

रांची: आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने गंभीरता दिखाई है। मामले की जानकारी लेने और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर बुधवार को रांची पहुंचीं। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष सीमा सिंह, आरती कुजूर और अन्य महिला कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।

 

एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत के दौरान विजया रहाटकर ने निशा भगत की मौत और झारखंड सरकार की ओर से मामले की सीबीआई जांच की अनुशंसा किए जाने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम मामले से जुड़ी पूरी जानकारी जुटाने और सभी पहलुओं को समझने के लिए रांची आई है।

 

उन्होंने कहा कि झारखंड में लगातार इस तरह की घटनाएं सामने आना चिंता का विषय है। आयोग की टीम पूरे मामले की जानकारी लेगी और घटनाक्रम को समझने का प्रयास करेगी।

 

निशा भगत के पैतृक गांव गुमला भी जाएंगी आयोग की अध्यक्ष

 

राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर का गुमला जाने का भी कार्यक्रम है। गुमला निशा भगत का पैतृक जिला है। ऐसे में आयोग की अध्यक्ष का वहां पहुंचना इस मामले की पड़ताल के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

गौरतलब है कि निशा भगत मामले में झारखंड सरकार ने सीबीआई जांच की अनुशंसा की है। अब राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम भी मामले से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जानकारी जुटा रही है। आयोग के इस दौरे से मामले की जांच और आगे की कार्रवाई को लेकर लोगों की नजरें टिकी हुई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related