नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस पर राज्यपाल बोले- इलाज के साथ मरीज का सम्मान भी जरूरी

Date:

रांची: नागरमल मोदी सेवा सदन के 69वें स्थापना दिवस समारोह में झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने अस्पताल की सेवा भावना की सराहना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा सेवा सिर्फ बीमारी का इलाज करने तक सीमित नहीं है, बल्कि मरीज की गरिमा, संवेदना और विश्वास का ध्यान रखना भी जरूरी है।

राज्यपाल ने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने वाले संस्थानों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 1958 में एक छोटे मातृत्व गृह के रूप में शुरू हुआ सेवा सदन आज बहुविशेषता वाले अस्पताल के रूप में विकसित हो चुका है। इसकी लगभग सात दशक की यात्रा सेवा, समर्पण और लोगों के सहयोग का परिणाम है।

उन्होंने कहा कि मरीज अस्पताल में सिर्फ बीमारी लेकर नहीं आता, बल्कि अपने साथ चिंता और इलाज की उम्मीद भी लेकर आता है। इसलिए डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों को बेहतर इलाज के साथ मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार भी करना चाहिए।

राज्यपाल ने सेवा सदन के संदेश “कम खर्च, समुचित इलाज, सही व्यवहार” की सराहना करते हुए कहा कि बढ़ते चिकित्सा खर्च के दौर में किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की जरूरत और बढ़ गई है।

उन्होंने अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सिंग स्टाफ, तकनीकी कर्मचारियों और अन्य कर्मियों की भी सराहना की। राज्यपाल ने कहा कि अस्पताल की सफलता पूरी टीम के सहयोग और समर्पण से होती है।

इससे पहले राज्यपाल ने अस्पताल के सामुदायिक डायलिसिस विभाग का दौरा किया और इलाज करा रहे मरीजों से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य और उपचार की जानकारी ली। उन्होंने मरीजों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...