PM मोदी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, रिपोर्ट के मुताबिक 24 घंटे से पहले 280 मिलियन व्यूज

Date:

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पेपर लीक के मुद्दे पर जारी किया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। रिपोर्टों के मुताबिक, वीडियो को अपलोड होने के 24 घंटे पूरे होने से पहले ही करीब 280 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर फॉलोअर्स की संख्या में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई।

बताया जा रहा है कि वीडियो अपलोड किए जाने के समय प्रधानमंत्री मोदी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 101 मिलियन फॉलोअर्स थे। वहीं, अगले 12 घंटे के भीतर यह संख्या बढ़कर 102 मिलियन पहुंच गई, यानी लगभग 10 लाख नए फॉलोअर्स जुड़ गए।

वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी ने देश के युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि पेपर लीक एक गंभीर समस्या है, जिससे लाखों छात्र और उनके परिवार प्रभावित होते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार इस तरह के मामलों में त्वरित न्याय सुनिश्चित करने के लिए फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लाने की दिशा में काम कर रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि संबंधित विभागों से रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है, इस विषय पर कैबिनेट में चर्चा की जाएगी और संसद के आगामी सत्र में आवश्यक विधेयक लाने का प्रयास किया जाएगा।

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लेकर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। जहां कई लोगों ने सरकार के प्रस्तावित कदमों का स्वागत किया, वहीं कुछ यूजर्स ने पेपर लीक पर और ठोस कार्रवाई की मांग भी उठाई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...