रांची: राजधानी रांची में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या और डॉग बाइट की घटनाओं को नियंत्रित करने के लिए नगर निगम ने पहल शुरू कर दी है। बरियातू के बड़गाईं क्षेत्र में 50 केनल क्षमता वाला पशु जन्म नियंत्रण (ABC) सेंटर बनाया जाएगा।
वार्ड संख्या-4 में बनने वाले इस केंद्र के लिए एजेंसी चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। यहां आवारा कुत्तों की नसबंदी, इलाज और देखभाल की व्यवस्था होगी।
नसबंदी और टीकाकरण के जरिए आवारा कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के साथ रेबीज और डॉग बाइट की घटनाओं पर भी रोक लगाने में मदद मिलेगी। नगर निगम की इस पहल से शहर में आवारा कुत्तों की समस्या कम होने की उम्मीद है।


