रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अपराध की योजना बना रहे दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों के पास से 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और आईफोन बरामद किया गया है।
पुलिस को 14 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे सूचना मिली थी कि कुछ संदिग्ध अपराधकर्मी हेहल ग्राउंड के पास किसी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारी, PCR-28 की टीम और सशस्त्र बल के साथ हेहल ग्राउंड में छापेमारी की गई।
पुलिस को देखते ही वहां मौजूद कुछ लोग भागने लगे। पुलिस ने पीछा कर एक युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम नितेश मिर्धा, निवासी हेहल पाहन टोली, हेहल अंचल रोड, सुखदेवनगर बताया।
पुलिस के मुताबिक, नियमानुसार तलाशी लेने पर नितेश के पास से लोडेड 7.65 एमएम का देशी पिस्टल, एक जिंदा गोली और एक आईफोन बरामद किया गया।
फरार आरोपी भी गिरफ्तार
घटनास्थल से फरार हुए एक अन्य संदिग्ध ऋतिक राज को भी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नवाटोली सिमलिया, रातू से गिरफ्तार कर लिया। ऋतिक राज सर्वोदय नगर, इमली पेड़, नवाटोली सिमलिया का रहने वाला बताया गया है।
बरामद सामान
7.65 एमएम देशी पिस्टल – 1
जिंदा गोली – 1
आईफोन – 1
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई और मामले की जांच शुरू कर दी है।
छापेमारी टीम में शामिल पुलिसकर्मी
कार्रवाई में सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा, पुलिस अवर निरीक्षक राहुल कुमार, प्रदीप सैवाया, सहायक अवर निरीक्षक विनोद कुमार सोनी, PCR-28 के सहायक अवर निरीक्षक कृष्णा प्रसाद गुप्ता, आरक्षी रोहित कुमार राय समेत सुखदेवनगर थाना रिजर्व गार्ड शामिल रहे।


