TSPC का एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू गिरफ्तार, SIT ने घर से दबोचा

Date:

    चतरा, 17 अगस्त। लावालौंग थाना क्षेत्र के पारामातु गांव से प्रतिबंधित नक्सली संगठन TSPC के एरिया कमांडर लक्ष्मण गंझू उर्फ मोछू उर्फ लखन गंझू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

चतरा के एसपी अनिमेष नैथानी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपी के खिलाफ वशिष्ठनगर (जोरी) थाना और चतरा सदर थाना में तीन गंभीर मामले दर्ज हैं। आरोपी को सिमरिया SDPO के नेतृत्व में गठित SIT टीम ने उसके घर से गिरफ्तार किया।

पुलिस के अनुसार, लक्ष्मण गंझू TSPC संगठन में काफी सक्रिय था। वर्ष 2024 में चतरा सदर थाना क्षेत्र में अफीम नष्ट कर लौट रहे पुलिसकर्मियों पर घात लगाकर हमले की साजिश में भी उसकी संलिप्तता बताई गई है। इस हमले में दो पुलिस जवान शहीद हुए थे।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट, UAPA, CLA एक्ट समेत BNS की विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज होने की जानकारी दी है।

छापेमारी टीम में सिमरिया SDPO नागरगोजे शुभम भाऊसाहब, लावालौंग थाना प्रभारी चंदन कुमार, पुलिस सब-इंस्पेक्टर विधायक प्रसाद यादव तथा लावालौंग थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...