भूषण बाड़ा की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाजपा ने किया धुर्वा थाना का घेराव

Date:

रांची: कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक नाबालिग आदिवासी बच्ची द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों को लेकर झारखंड की राजनीति गरमा गई है। शुक्रवार, 13 नवंबर को भाजपा रांची महानगर जिला के कार्यकर्ताओं ने विधायक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर धुर्वा थाना का घेराव किया।

 

भाजपा महानगर अध्यक्ष वरुण साहू के नेतृत्व में हुए इस प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने मामले में जल्द कानूनी कार्रवाई करने और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग की।

 

इस दौरान वरुण साहू ने कहा कि नाबालिग बच्ची की ओर से लगाए गए आरोप गंभीर हैं। उन्होंने कहा कि कानून सबके लिए बराबर है और किसी भी व्यक्ति का राजनीतिक पद या प्रभाव जांच और कानूनी कार्रवाई में बाधा नहीं बनना चाहिए। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर विधायक की गिरफ्तारी की मांग की। साथ ही पीड़िता और उसके परिवार को सुरक्षा देने की बात कही।

 

भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सीमा सिंह ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि नाबालिग बच्ची की सुरक्षा और सम्मान सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने पुलिस से बिना किसी राजनीतिक दबाव के जांच करने और कानून के अनुसार कार्रवाई करने की मांग की।

 

पीड़िता की सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग

 

प्रदर्शन में शामिल भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांग की कि पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी जाए, उसे उचित सुरक्षा और सहायता मिले तथा मामले की तेजी से जांच की जाए। पार्टी नेताओं ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।

 

कई भाजपा नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

 

इस घेराव कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुबोध सिंह गुड्डू, बलराम सिंह, जितेंद्र वर्मा, उमेश यादव, राजू सिंह, संकेत तिवारी, बीना मिश्रा, अनीता वर्मा, इंद्रजीत यादव, दिव्या साहू, शंकर दुबे, गीता गुप्ता, अशोक मुंडा, निर्मल मुंडा, पवन पासवान समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक भूषण बाड़ा पर एक 14 वर्षीय बच्ची ने यौन शोषण और धमकी देने के आरोप लगाए हैं। इस संबंध में पुलिस प्रशासन को शिकायत दी गई है। मामले में लगाए गए आरोपों की सत्यता जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही स्पष्ट होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related