प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से जारी की राशि, किसानों के बैंक खातों में DBT के जरिए हुआ भुगतान
रांची। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े किसानों के लिए बड़ी खबर है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से योजना की 24वीं किस्त जारी कर दी। इसके तहत देशभर के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,690 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई।
यह राशि प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के माध्यम से सीधे किसानों के बैंक खातों में हस्तांतरित की गई है। इस योजना का उद्देश्य किसानों को खेती से जुड़े खर्चों में आर्थिक सहायता देना है।
केंद्र सरकार की पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र किसानों को आर्थिक सहायता दी जाती है। 24वीं किस्त जारी होने से देशभर के करोड़ों किसानों को राहत मिलने की उम्मीद है।


