श्रावणी मेला-2026: पुलिस महानिदेशक ने दुमका में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

Date:

दुमका: विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 को लेकर झारखंड पुलिस पूरी तरह सतर्क है। इसी कड़ी में झारखंड की पुलिस महानिदेशक श्रीमती तदाशा मिश्र ने दुमका जिले का दौरा कर अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था और श्रावणी मेले की सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा की।
समीक्षा बैठक में पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जाए।
बैठक के दौरान सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने, सूचना तंत्र को प्रभावी बनाने तथा सभी सुरक्षा इंतजामों का समय-समय पर निरीक्षण करने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि मेले के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी अधिकारी अपने दायित्वों का पूरी गंभीरता से पालन करें।
पुलिस महानिदेशक ने अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्य करने और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम यात्रा का अनुभव सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जारी सभी निर्देशों का अक्षरशः पालन किया जाए, ताकि श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के अपनी धार्मिक यात्रा पूरी कर सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर, प्रह्लाद जोशी को शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार

नई दिल्ली: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा...

ज्वेलरी चोरी गिरोह का पर्दाफाश, जिला बदर अपराधी समेत दो शातिर गिरफ्तार

रांची पुलिस ने ज्वेलरी दुकानों में चोरी कर चोरी...