खूंटी: झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खूंटी की एएचटीयू सह महिला थाना प्रभारी सुलेखा कुमारी सपना को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार, ACB को महिला थाना प्रभारी द्वारा रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई की और उन्हें कथित रूप से रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें अपने साथ पूछताछ के लिए ले गई।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB पूरे मामले की जांच कर रही है। रिश्वत किस मामले में मांगी गई थी और कितनी राशि ली जा रही थी, इसकी आधिकारिक जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
ACB ने कहा है कि मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


