JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर सत्याग्रह जारी, 6 अगस्त को विधानसभा घेराव का ऐलान

Date:

रांची, 30 जुलाई 2026। JPSC-JSSC अभ्यर्थी न्याय मंच के बैनर तले चल रहा “JPSC-JSSC भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती अभियान” के तहत अनिश्चितकालीन सत्याग्रह आंदोलन गुरुवार को छठे दिन भी जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम, रांची में जारी रहा। आंदोलन में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में अभ्यर्थी शामिल हुए और भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं निष्पक्ष जांच की मांग दोहराई।

मंच के अध्यक्ष दीनबंधु मंडल ने कहा कि 14वीं JPSC सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा, बैकलॉग सिविल सेवा परीक्षा, JSSC CGL तथा टीडीपीएल एजेंसी द्वारा आयोजित अन्य परीक्षाओं में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं। उन्होंने इन मामलों की निष्पक्ष जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) से कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

मंच के महासचिव रामअवतार महतो ने कहा कि जब तक 14वीं JPSC पीटी परीक्षा रद्द नहीं की जाती, कथित अनियमितताओं के जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई नहीं होती और जवाबदेही तय नहीं की जाती, तब तक सत्याग्रह आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन राज्य के लाखों अभ्यर्थियों के न्याय, पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त भर्ती प्रक्रिया की मांग को लेकर चलाया जा रहा है।

आंदोलन के दौरान मंच ने 6 अगस्त 2026 को झारखंड विधानसभा के मॉनसून सत्र के दौरान विधानसभा घेराव करने की घोषणा की। मंच का दावा है कि इस कार्यक्रम में पूरे झारखंड से हजारों छात्र-छात्राएं और अभ्यर्थी शामिल होंगे। संगठन ने सभी युवाओं से लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन में शामिल होकर अपनी आवाज उठाने की अपील की है।

हालांकि, भर्ती परीक्षाओं में अनियमितताओं से जुड़े आरोपों पर संबंधित अधिकारियों की ओर से इस प्रेस विज्ञप्ति के समय तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई

है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related