पलामू: पलामू पुलिस ने बाईपास रोड स्थित एक होटल के गार्ड की हत्या के मामले का सफल उद्भेदन करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पलामू के निर्देश पर शहर थाना कांड संख्या 275/2026 में की गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान हत्या की वारदात में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। आरोपियों ने बताया कि पुराने विवाद का बदला लेने की नीयत से होटल गार्ड की हत्या की गई थी


