भारत गैस गोदाम में चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी की चार बैटरियां बरामद

Date:

रांची के डूमरदगा स्थित भारत गैस गोदाम में हुई चोरी के मामले का सदर थाना पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की गई चार बैटरियां और अन्य सामान भी बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 27 जुलाई की रात अज्ञात चोरों ने भारत गैस गोदाम का ताला तोड़कर अंदर रखे 12 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए थे। इसके अलावा गैस डिलीवरी में इस्तेमाल होने वाले चार वाहनों की बैटरियां भी चुरा ली गई थीं। मामले में सदर थाना में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई।

वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जांच और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आकाश कुमार सोनी, अभिषेक नायक और विजय नायक के रूप में हुई है। तीनों डूमरदगा के महावीर नगर के रहने वाले हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की गई चार बैटरियां बरामद कर ली हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Previous article
Next article
PM मोदी बोले: ‘गाली देने वाले बच्चों को भी माफ करता हूं, उन्हें सही राह दिखाना हमारी जिम्मेदारी’ नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात इंस्टाग्राम लाइव के जरिए देशवासियों को संबोधित करते हुए जंतर-मंतर प्रदर्शन के दौरान हुई अभद्र टिप्पणियों पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कुछ युवाओं ने उनके और उनकी दिवंगत माता के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया, लेकिन वह उन्हें माफ करना चाहते हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि “गलतियां बच्चों से होती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर मिलना चाहिए। कभी-कभी दांत जीभ को काट देता है और खून भी निकल आता है, लेकिन हम दांत नहीं तोड़ते। उसी तरह ये बच्चे भी हमारे हैं। इन्हें सजा देने के बजाय सही राह दिखाना हमारी जिम्मेदारी है।” उन्होंने कहा कि समाज को गुमराह युवाओं को अपनाकर उन्हें सही दिशा देने का प्रयास करना चाहिए। पीएम मोदी ने युवाओं से अपनी गलतियों से सीखने, सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने और देश के विकास में योगदान देने की अपील की। जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा है मामला यह बयान 23 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट पेपर लीक के विरोध में हुए प्रदर्शन के बाद सामने आया है। प्रदर्शन के दौरान एक युवती का कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इस मामले में नोएडा में जीरो एफआईआर दर्ज की गई थी और घटना को लेकर सोशल मीडिया पर व्यापक बहस भी हुई। प्रधानमंत्री के इस संदेश को उसी घटना के संदर्भ में देखा जा रहा है, जिसमें उन्होंने सजा के बजाय संवाद, सुधार और मार्गदर्शन पर जोर दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

असम के CRPF कैंप में गोलीबारी, तीन जवानों की मौत, एक घायल

असम: असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की...