JPSC-JSSC आंदोलन में बिगड़ी छात्रा की तबीयत, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Date:

रांची। JPSC-JSSC रिफॉर्म समेत कई मांगों को लेकर राजधानी रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में छात्रों का आंदोलन मंगलवार को 18वें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के बीच लगातार भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत अब चिंता का विषय बनती जा रही है।

मंगलवार शाम भूख हड़ताल पर बैठी एक छात्रा की अचानक तबीयत बिगड़ गई। बताया जा रहा है कि छात्रा पिछले करीब 8 दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर थी।

शाम के समय छात्रा को अचानक तेज पेट दर्द हुआ और उसे उल्टी होने लगी। हालत बिगड़ने के बाद आंदोलन स्थल पर मौजूद छात्रों और समर्थकों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तत्काल छात्रा को सदर अस्पताल, रांची ले जाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है।

छात्रों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर लगातार आंदोलन कर रहे हैं और सरकार से जल्द ठोस पहल की उम्मीद है। वहीं, लगातार भूख हड़ताल के कारण आंदोलनकारियों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ती जा रही  है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...