युवा शक्ति को नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण से जोड़ने का संकल्प, हरे कृष्ण महाराज ने युवाओं से किया संवाद

Date:

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड में युवाओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक होने और समाज एवं देश के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का संदेश दिया।

इससे पहले 9 अगस्त को पटना के होटल पनाश काउटिल्य में पार्टी के युवा प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी। बैठक में भारत सरकार के MSME मंत्री और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन सहित पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

युवाओं को पार्टी से जोड़ने पर जोर

राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में संगठन के विस्तार के साथ युवाओं को पार्टी से जोड़ने, नशामुक्ति अभियान चलाने, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही Gen-Z युवाओं के साथ बेहतर संवाद स्थापित कर उन्हें सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों से जोड़ने पर भी जोर दिया गया।

बैठक से मिले मार्गदर्शन को जमीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से हरे कृष्ण महाराज ने कर्रा प्रखंड में युवाओं से संवाद किया।

‘युवा देश का भविष्य हैं’

हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि आज की युवा पीढ़ी ही देश का भविष्य है। उन्होंने खास तौर पर Gen-Z युवाओं से अपील की कि वे केवल सोशल मीडिया तक सीमित न रहें, बल्कि समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, तकनीकी समझ और नए विचारों का सकारात्मक इस्तेमाल किया जाए तो देश को नई दिशा दी जा सकती है।

10 पेड़ लगाने का लिया संकल्प

कार्यक्रम के दौरान युवाओं और बच्चों को वृक्षारोपण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी गई। हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि पेड़ पर्यावरण को सुरक्षित रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा और बेहतर जीवन का आधार हैं।

इस दौरान बच्चों और युवाओं के साथ नशे से दूर रहने और कम से कम 10 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया।

‘युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति’

हरे कृष्ण महाराज ने कहा कि युवा शक्ति केवल चुनाव की शक्ति नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से बचाना, पर्यावरण के प्रति जागरूक करना और उन्हें लोकतांत्रिक एवं सामाजिक गतिविधियों से जोड़ना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

उन्होंने कहा कि पार्टी के संस्थापक जीतन राम मांझी और राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के मार्गदर्शन में झारखंड में युवाओं को संगठित करने और संगठन को मजबूत करने का काम लगातार जारी रहेगा।

कार्यक्रम में आशा रोजेलिन कुजूर, प्रतिभा तिर्की, सावन कुमारी, सोनी कुमारी, अंजू उरांव, अंजू कुमारी, गोयंडी कुमारी, झूलो कुमारी, मनीषा भेंगरा, मनिता भेंगरा, चंपू कुमारी, अनिशा कुमारी, सीता कुमारी, अश्मीत उरांव, नमिता कुमारी, नेहा कच्छप, अर्चना कच्छप, सुमित्रा कुमारी, अंजली लकड़ा और कृष्णा कच्छप सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशामुक्ति, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जिम्मेदारी और सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में शामिल युवाओं ने नशे से दूर रहने, वृक्षारोपण करने और समाज एवं राष्ट्र के विकास में सकारात्मक भूमिका निभाने  का संकल्प लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...