हेमंत सरकार का बड़ा फैसला! JSSC-CGL समेत TDPL से कराई गई सभी परीक्षाएं रद्द
रांची। झारखंड में नियुक्ति परीक्षाओं को लेकर हेमंत सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कैबिनेट बैठक के बाद बताया कि JSSC-CGL परीक्षा को रद्द करने का निर्णय लिया गया है।
मुख्यमंत्री के अनुसार, TDPL के जरिए आयोजित कराई गई सभी परीक्षाओं और TDPL द्वारा जारी किए गए सभी रिजल्ट को भी रद्द किया जाएगा।
JPSC और JSSC की परीक्षाओं को लेकर लगातार उठ रहे सवालों और छात्रों के आंदोलन के बीच सरकार के इस फैसले को बड़ा कदम माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि यह फैसला युवाओं के भविष्य और उनके विश्वास की रक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।
अब इन परीक्षाओं और परिणामों को लेकर आगे की प्रक्रिया पर अभ्यर्थियों की नजर रहेगी।


