JSSC CGL चयनित कर्मचारियों का प्रदर्शन, प्रोजेक्ट भवन के बाहर जुटे सैकड़ों कर्मचारी

Date:

राँची:– झारखंड सरकार द्वारा वर्ष 2014 से अब तक आयोजित JSSC और JPSC की सभी परीक्षाओं को रद्द करने की घोषणा के बाद JSSC CGL के जरिए चयनित होकर नौकरी कर रहे हजारों कर्मचारियों के सामने भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।

फैसले के विरोध में बुधवार को लगातार दूसरे दिन सैकड़ों कर्मचारी भारी बारिश के बीच राँची के प्रोजेक्ट भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। सोमवार देर रात से ही कई कर्मचारी प्रोजेक्ट भवन के बाहर डटे हुए हैं। बुधवार सुबह राज्य के अलग-अलग जिलों में पदस्थापित कर्मचारियों ने भी आंदोलन को समर्थन दिया।

प्रदर्शनकारी प्रोजेक्ट भवन के गेट के पास बैठकर नारेबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के कारण पुलिस मुख्यालय की ओर जाने वाली सड़क पर यातायात प्रभावित हुआ है।

कर्मचारियों का कहना है कि वे सरकार के फैसले के खिलाफ आंदोलन जारी रखेंगे। उनकी मांग है कि उनकी सेवाओं को जारी रखने को लेकर सरकार स्पष्ट आश्वासन दे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...