चतरा में देह व्यापार के आरोप में 12 लोग गिरफ्तार, होटल में पुलिस की छापेमारी

Date:

चतरा: चतरा-ईटखोरी मुख्य मार्ग पर परिषदन के पास स्थित चांदनी होटल में पुलिस ने छापेमारी कर देह व्यापार के आरोप में 5 महिलाओं और 7 पुरुषों समेत कुल 12 लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, होटल में पिछले कुछ समय से अवैध गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी। लगातार कुछ युवक-युवतियों के होटल में आने-जाने की जानकारी मिलने के बाद एसपी अनिमेष कुमार नैथानी के निर्देश पर एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में छापेमारी टीम गठित की गई।

पुलिस टीम ने होटल के अलग-अलग कमरों में छापेमारी की। इस दौरान चार कमरों से युवक-युवतियों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने का दावा पुलिस ने किया है। मौके से कई मोबाइल फोन और अन्य आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए गए।

पुलिस ने गिरफ्तार लोगों के पास से 9 एंड्रॉयड मोबाइल और एक एप्पल मोबाइल जब्त किया है। इसके अलावा एक अपाचे बाइक और एक स्कूटी भी बरामद की गई है।

मामले में सदर थाना कांड संख्या 354/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

छापेमारी टीम में एसडीपीओ सन्नी वर्धन, थाना प्रभारी अनिल उरांव, एसआई मनीष कुमार, महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज सहित सदर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...