राँची पुलिस की बड़ी अपील, अफवाहों से सावधान रहने की दी सलाह

Date:

राँची: सोशल मीडिया पर लगातार फैल रही भ्रामक और अपुष्ट सूचनाओं को लेकर राँची पुलिस ने आम लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा है कि सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म पर प्रसारित होने वाली किसी भी खबर, वीडियो, संदेश या सूचना पर बिना सत्यापन के विश्वास न करें और न ही उसे आगे साझा करें।

पुलिस के अनुसार, कुछ असामाजिक और स्वार्थी तत्व जानबूझकर झूठी और भ्रामक सूचनाएं फैलाकर लोगों को उकसाने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे लोगों का मकसद समाज में अशांति, तनाव और वैमनस्य का माहौल पैदा करना हो सकता है।

राँची पुलिस ने लोगों को चेतावनी दी है कि किसी के बहकावे या उकसावे में आकर कानून अपने हाथ में न लें। गलत सूचना के आधार पर उठाया गया कोई भी कदम कानूनी परेशानी का कारण बन सकता है।

पुलिस ने अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध या भड़काऊ सामग्री सामने आती है, तो उसे वायरल करने के बजाय इसकी सूचना संबंधित पुलिस या प्रशासन को दें।

पुलिस ने नागरिकों से शांति, सद्भाव और सामाजिक भाईचारा बनाए रखने में सहयोग करने की अपील करते हुए कहा है कि लोग सतर्क रहें, केवल सत्यापित जानकारी पर भरोसा करें और अफवाहों के जाल में न फंसें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...