7वीं CISCE नेशनल योगासन चैंपियनशिप में झारखंड की बेटियों का शानदार प्रदर्शन

Date:

रांची। मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित Bellabong International High School में 7वीं CISCE नेशनल योगासन चैंपियनशिप-2026 का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में देशभर के ICSE बोर्ड से जुड़े स्कूलों के क्षेत्रीय स्तर पर विजेता खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

 

बिहार और झारखंड की ओर से METAS Adventist School की छात्रा दिव्या माझी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं रिया किंडो और प्रिसिला बेसरा ने ऑल इंडिया रैंकिंग में 7वां स्थान प्राप्त किया।

 

योगासन कोच राफिया नाज़ ने छात्राओं की उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि बेटियों की मेहनत, अनुशासन और लगन ने राष्ट्रीय स्तर पर बिहार-झारखंड का नाम रोशन किया है।

 

वहीं METAS Adventist School रांची के प्राचार्य सुनील ने छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय और पूरे क्षेत्र के लिए गौरव का क्षण है। छात्राओं ने अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर शानदार पहचान बनाई है।

 

दिव्या माझी अब SGFI प्रतियोगिता में हिस्सा लेकर राज्य के साथ CISCE का भी प्रतिनिधित्व करेंगी। छात्राओं की इस उपलब्धि से स्कूल और उनके परिवार में खुशी का माहौल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...