रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से शनिवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में श्री कृष्ण जन्मोत्सव आयोजन समिति, मोरहाबादी के प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को आगामी 3 सितंबर 2026 को “बाल गोपाल” और 4 सितंबर 2026 को मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित होने वाले दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता, भजन संध्या एवं रासलीला समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को बताया कि श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस बार भी विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया जा रहा है। मोरहाबादी मैदान में दही हांडी फोड़ प्रतियोगिता के साथ भजन संध्या और रासलीला मुख्य आकर्षण होंगे।
इस दौरान समिति के मुख्य संरक्षक राजीव रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद गोप, संरक्षक डॉ. राजेश गुप्ता एवं डॉ. कुमार राजा, सचिव रोहित सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष राहुल किट्टू सिंह, महासचिव मनोज गुप्ता, संयुक्त सचिव नरेंद्र सिंह सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।


