JPSC-JSSC अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज के विरोध में 6 सितंबर को आजसू करेगी पुतला दहन

Date:

रांची। JPSC और JSSC अभ्यर्थियों के आंदोलन के दौरान कथित मारपीट और कार्यक्रम में बाधा डालने के विरोध में आजसू पार्टी ने राज्यव्यापी विरोध-प्रदर्शन का ऐलान किया है। पार्टी की ओर से 6 सितंबर 2026 को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में पुतला दहन किया जाएगा।

इसी को लेकर आजसू पार्टी के रांची जिला अध्यक्ष संजय कुमार महतो और कार्यकारी जिला अध्यक्ष हकीम अंसारी ने शनिवार को रांची उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर आवेदन सौंपा। आवेदन के माध्यम से शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन और पुतला दहन की अनुमति मांगी गई है।

आजसू के अनुसार, JPSC-JSSC अभ्यर्थी मंच अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम कर रहा था। इसी दौरान एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं पर अभ्यर्थियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट करने और कार्यक्रम को बाधित करने का आरोप लगाया गया है। पार्टी ने दावा किया कि घटना में कई छात्र-युवा घायल हुए हैं।

आजसू पार्टी ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांग रखने वाले छात्र-युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों को दबाना दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी ने कथित मारपीट की घटना के विरोध में राज्यभर में शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से पुतला दहन करने की घोषणा की है।

रांची में कार्यक्रम 6 सितंबर को शाम 4 बजे से 6 बजे तक आयोजित करने का प्रस्ताव है। इसमें करीब 200 लोगों के शामिल होने का अनुमान है। पार्टी ने प्रशासन से कार्यक्रम की अनुमति देने के साथ-साथ उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...