कोयला मामले में ED की कार्रवाई तेज, एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह से पूछताछ

Date:

रांची। चर्चित कोयला कारोबारी एलबी सिंह से जुड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच आगे बढ़ती दिख रही है। सोमवार को एलबी सिंह की पत्नी आरती सिंह रांची स्थित ED के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंचीं, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू की।

जानकारी के मुताबिक, पूछताछ में करीब 160 करोड़ रुपये के फ्रीज किए गए निवेश और उससे जुड़े लेनदेन पर फोकस है। ED ने जुलाई में धनबाद और आसपास के इलाकों में कई ठिकानों पर कार्रवाई की थी। इस दौरान एलबी सिंह से जुड़े करीब 160 करोड़ रुपये के म्यूचुअल फंड निवेश को फ्रीज किए जाने की बात सामने आई थी।

कार्रवाई के दौरान करीब 1.02 करोड़ रुपये की बेहिसाबी नकदी और 200 से ज्यादा अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज मिलने का भी दावा किया गया था।

अब ED यह पता लगाने में जुटी है कि आरती सिंह के नाम बताए जा रहे निवेश का पैसा कहां से आया और क्या इन लेनदेन का कोयला कारोबार से जुड़े कथित वित्तीय लेनदेन से कोई संबंध है।

बताया जा रहा है कि आरती सिंह को इससे पहले भी ED की ओर से समन भेजा गया था। निर्धारित तारीख पर पेश नहीं होने के बाद उन्हें दोबारा समन जारी कर 31 अगस्त को रांची कार्यालय में उपस्थित होने को कहा गया था।

फिलहाल ED की पूछताछ और जांच जारी है। आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले तथ्यों और वित्तीय रिकॉर्ड के आधार पर होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...