रांची में जन समस्या समाधान बैठक, पुलिस ने लिए कई बड़े फैसले

Date:

रांची। आम लोगों की समस्याओं को सीधे सुनने और उनका जल्द समाधान करने के लिए रांची पुलिस की ओर से जन समस्या समाधान कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंगलवार को पुलिस कार्यालय में कोतवाली थाना क्षेत्र के नागरिकों के साथ बैठक हुई। इसमें पुलिस अधीक्षक नगर, पुलिस अधीक्षक यातायात, अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली समेत कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक में व्यवसायियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शांति समिति के सदस्यों, जनप्रतिनिधियों और वार्ड पार्षदों ने कानून-व्यवस्था, ट्रैफिक, अतिक्रमण और असामाजिक गतिविधियों से जुड़ी समस्याएं पुलिस अधिकारियों के सामने रखीं।

 

अघोरी आश्रम के पास पुलिस पोस्ट बनेगा

बड़ा तालाब के पास बंद चीनी फैक्ट्री में असामाजिक गतिविधियों की शिकायत पर वहां पुलिस पोस्ट बनाने का फैसला लिया गया है। एक बीट ऑफिसर और चार पुलिस जवानों की तैनाती के साथ Tiger Mobile की पेट्रोलिंग और लगातार निगरानी की जाएगी।

 

नो-एंट्री में बड़े वाहनों पर सख्ती

जालान रोड, भुइयां टोली, किशोरी सिंह यादव चौक और सेवा सदन क्षेत्र में नो-एंट्री के दौरान बड़े मालवाहक वाहनों के प्रवेश और सड़क पर पार्किंग पर रोक रहेगी। नियम तोड़ने वाले वाहनों पर चालान और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

 

नागा बाबा खटाल बाजार से हटेगा अतिक्रमण

नागा बाबा खटाल सब्जी बाजार में सड़क पर सब्जी लगाने से होने वाली ट्रैफिक समस्या को लेकर नगर निगम के साथ समन्वय कर कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में नियमित पेट्रोलिंग, बीट पुलिसिंग मजबूत करने, नशे और असामाजिक गतिविधियों पर निगरानी बढ़ाने तथा नागरिकों की शिकायतों पर तेजी से कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

रांची पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी असामाजिक गतिविधि या क्षेत्र की समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें और सुरक्षित एवं व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...