रांची :– झारखंड के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया गया। अंतिम विदाई के दौरान उनके 10 वर्षीय पुत्र ने मुखाग्नि दी। इस भावुक पल ने वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम कर दीं।
राजकीय सम्मान के साथ मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को अंतिम विदाई दी गई और वे पंचतत्व में विलीन हो गए। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी, पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक और आम लोग मौजूद रहे।
मंत्री के निधन से झारखंड के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके समर्थकों और शुभचिंतकों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।


