चतरा में प्रेम-प्रसंग के विवाद ने लिया हिंसक रूप, पुलिस पर पथराव; थाना प्रभारी समेत कई जवान घायल

Date:

चतरा: जिले के टंडवा थाना क्षेत्र के सिदपा गांव में कथित प्रेम-प्रसंग को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हिंसक हो गया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंची पुलिस टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। घटना में टंडवा थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक पप्पू शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक युवक और युवती के मिलने को लेकर कुछ ग्रामीण मौके पर जुटे थे। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और मामला देखते ही देखते झड़प में बदल गया। सूचना मिलने पर टंडवा थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम पर अचानक हुआ पथराव

पुलिस के पहुंचने के बाद भीड़ उग्र हो गई और जवानों पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान थाना प्रभारी पप्पू शर्मा के सिर और हाथ में चोट लगी। उन्हें इलाज के लिए एनटीपीसी अस्पताल ले जाया गया। अन्य पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के दौरान पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की बात भी सामने आई है। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हवाई फायरिंग करनी पड़ी। चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने भी हवाई फायरिंग की पुष्टि की है।

अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती

घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस बल को सिदपा गांव भेजा गया। टंडवा एसडीपीओ प्रभात रंजन बड़वार और चतरा एसडीपीओ सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस टीम ने स्थिति संभाली। आसपास के थानों से भी जवानों को बुलाकर गांव में तैनात किया गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान एक युवक को ग्रामीणों ने अपने कब्जे में ले लिया था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को सुरक्षित बाहर निकाला।

आरोपियों की पहचान में जुटी पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने पथराव और सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ करने वालों की पहचान शुरू कर दी है। साथ ही विवाद की वास्तविक वजह और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

पुलिस ने ग्रामीणों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कानून हाथ में नहीं लेने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...