रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने रांची आवास पर गणपति बप्पा की प्रतिमा का किया विसर्जन, भावुक मन से दी विदाई

Date:

रांची। रक्षा राज्य मंत्री एवं रांची सांसद संजय सेठ ने अपने रांची आवास पर गणपति बप्पा के पूजन-अनुष्ठान के अंतिम दिन परिवारजनों के साथ विधिवत हवन और आरती की। इसके बाद उन्होंने परिवार एवं बंधु-बांधवों के साथ श्रद्धा और भावुक मन से गणपति बप्पा की प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदाई दी।

 

इस दौरान संजय सेठ ने भगवान गणेश का आशीर्वाद प्राप्त किया और सभी के सुख, शांति, समृद्धि, आरोग्य एवं मंगल की कामना की।

 

भावुक होकर दी बप्पा को विदाई

 

रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि गणपति बप्पा के आगमन का उत्साह जितना आनंद देता है, उतना ही विसर्जन का समय भावुक कर देता है। उन्होंने कहा कि बप्पा सभी के जीवन से विघ्न दूर करें और सुख-शांति एवं समृद्धि प्रदान करें।

 

परिवारजनों और बंधु-बांधवों की मौजूदगी में श्रद्धा के साथ गणपति प्रतिमा को विसर्जन के लिए विदा किया गया। इस दौरान भक्तिमय माहौल देखने को मिला।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related