चंदवा। न्यायालय के आदेश के अनुपालन में चंदवा पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त राहुल कुमार सिंह के घर इश्तेहार चिपकाकर तामीला कराया।
यह कार्रवाई चंदवा थाना कांड संख्या 112/25 के मामले में की गई। पुलिस टीम ढोल-नगाड़े के साथ अभियुक्त के घर पहुंची और न्यायालय के आदेश के अनुसार निर्धारित कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए इश्तेहार चिपकाया।
पुलिस के अनुसार, न्यायालय के आदेश के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
इश्तेहार तामीला की कार्रवाई में पुअनि अजीत कुमार समेत चंदवा थाना के पुलिस बल के जवान शामिल रहे।
न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में चर्चा है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।


