SIR को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी से की मुलाकात, पारदर्शिता की मांग

Date:

रांची। झारखंड में SIR (विशेष गहन पुनरीक्षण) की प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने प्रक्रिया में पारदर्शिता बढ़ाने और आम लोगों को हो रही परेशानियों को दूर करने की मांग रखी।

 

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देश पर पार्टी महासचिव सूर्यकांत शुक्ला और लाल किशोर नाथ शाहदेव मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिले।

 

नोटिस पाने वालों के लिए अतिरिक्त केंद्र बनाने की मांग

 

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जिन लोगों को SIR के तहत नोटिस मिले हैं, उनकी सुनवाई जल्द और आसानी से हो सके। इसके लिए अतिरिक्त केंद्र बनाए जाएं और जरूरत के अनुसार अधिक अधिकारियों की तैनाती की जाए।

 

प्रतिनिधिमंडल ने हर सप्ताह फॉर्म-6, 7 और 8 से जुड़ी विधानसभा-वार जानकारी उपलब्ध कराने की भी मांग की। कांग्रेस के अनुसार यह जानकारी जिला स्तर पर BLA-1 और BLA-2 तथा राज्य स्तर पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को दी जानी चाहिए।

 

चतरा में फॉर्म-7 की संख्या बढ़ने का मुद्दा उठाया

 

कांग्रेस नेताओं ने चतरा विधानसभा क्षेत्र में फॉर्म-7 की संख्या में अचानक बढ़ोतरी का मुद्दा भी उठाया। पार्टी का कहना है कि चतरा सीट पर एक ही दिन में 1,113 फॉर्म-7 जमा होने की बात सामने आई है। कांग्रेस ने इस मामले की जांच कराने और फॉर्मेट-10 में इसकी पूरी जानकारी साझा करने की मांग की।

 

पुराने और नए बूथ की सूची देने की मांग

 

प्रतिनिधिमंडल ने बूथों के पुनर्गठन के बाद पुराने और नए बूथ नंबरों की अपडेटेड सूची राजनीतिक दलों को जल्द उपलब्ध कराने की मांग भी की।

 

इसके अलावा कांग्रेस नेताओं ने बीसी-1 सूची के क्रमांक 3342 में बताई गई तकनीकी त्रुटियों को सही जाति प्रमाण पत्र के आधार पर ठीक करने की मांग की। उनका कहना था कि किसी पात्र नागरिक का नाम गलती से मतदाता सूची से नहीं हटना चाहिए।

 

मुख्य निर्वाचन अधिकारी के. रवि कुमार ने कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल को उनकी ओर से उठाए गए मुद्दों पर जल्द समाधान का भरोसा दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

पंचायतों की शिकायतों का 21 दिन में होगा निपटारा, केंद्र ने झारखंड को भेजा निर्देश

रांची। पंचायतों से जुड़ी शिकायतों के निपटारे को लेकर...