झारखंड के हितों के खिलाफ प्रयासों का कांग्रेस करेगी विरोध : दीपिका पांडेय सिंह

Date:

गोड्डा:- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को कांग्रेस भवन, गोड्डा में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष याहया सिद्दीकी ने की। इसमें झारखंड की ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, प्रदेश कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव, जिला प्रभारी गुंजन सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

 

बैठक में MMDR विधेयक और ‘चंदा चोरी’ को लेकर कांग्रेस के आंदोलन पर चर्चा हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार के कुछ कानूनों से झारखंड के आर्थिक हित प्रभावित हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य के हितों के खिलाफ होने वाले किसी भी प्रयास का कांग्रेस विरोध करेगी।

 

उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को रांची में लोक भवन मार्च और प्रदर्शन का आयोजन किया जाएगा। इसमें गोड्डा जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

 

SIR-2026 को लेकर भी हुई चर्चा

 

बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी की ओर से बताया गया कि जिन मतदाताओं को SIR के तहत नोटिस मिला है, उन्हें जरूरी प्रक्रिया में सहयोग दिया जाएगा।

 

इसके लिए कांग्रेस के अधिकृत BLA-2 बूथ स्तर पर सक्रिय रहेंगे। पंचायत, मंडल और प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ इस काम को पूरा कराने की जिम्मेदारी दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

चुनाव आयोग पर सियासी घमासान, 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट पर उठे सवाल

नई दिल्ली/रांची चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार...

फुलवरिया साइडिंग के पीछे 200 टन अवैध कोयला बरामद, CISF की कार्रवाई

टंडवा (चतरा): सीसीएल के मगध-अम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला...