पलामू में करम डाली विसर्जन के दौरान छह लोगों की मौत, कोयल नदी में पांच युवक डूबे

Date:

पलामू: करम पर्व के बाद करम डाली विसर्जन के दौरान पलामू जिले में दो अलग-अलग घटनाओं में नदी में डूबने से छह लोगों की मौत हो गई। पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में हुई, जबकि दूसरी घटना पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में हुई।

कोयल नदी में डूबने से पांच युवकों की मौत

चैनपुर थाना क्षेत्र के बोकया गांव में करम डाली विसर्जन के दौरान कोयल नदी में पांच युवक डूब गए। हादसे में पांचों की मौत हो गई। घटना की जानकारी के बाद गांव में शोक का माहौल है। मृतकों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पाटन में 15 वर्षीय किशोरी की मौत

वहीं, पाटन थाना क्षेत्र के नानी झरिया में करम डाली विसर्जन के दौरान 15 वर्षीय सिंपी कुमारी, पिता दिलीप पासवान, नदी में डूब गई। हादसे में उसकी भी मौत हो गई।

करम पर्व के दौरान हुई इन दोनों घटनाओं से इलाके में शोक की लहर है। मृतकों के परिवारों और ग्रामीणों में गहरा दुख है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

चुनाव आयोग पर सियासी घमासान, 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट पर उठे सवाल

नई दिल्ली/रांची चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर बुधवार...

झारखंड के हितों के खिलाफ प्रयासों का कांग्रेस करेगी विरोध : दीपिका पांडेय सिंह

गोड्डा:- कांग्रेस की जिला कार्यकारिणी की बैठक मंगलवार को...

फुलवरिया साइडिंग के पीछे 200 टन अवैध कोयला बरामद, CISF की कार्रवाई

टंडवा (चतरा): सीसीएल के मगध-अम्रपाली क्षेत्र में अवैध कोयला...