राज्यपाल संतोष गंगवार के हाथों डुमरी विधायक जयराम महतो को मिली पीएचडी की उपाधि

Date:

धनबाद::– डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) के दीक्षांत समारोह में पीएचडी की उपाधि प्रदान की गई। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उन्हें यह उपाधि दी।

जयराम महतो के लिए यह खास अवसर रहा। राजनीति में सक्रिय रहने के साथ उन्होंने अपनी पढ़ाई और शोध कार्य को भी जारी रखा और अब पीएचडी की उपाधि हासिल की है।

विधायक नहीं, विद्यार्थी के रूप में ग्रहण की उपाधि

दीक्षांत समारोह में जयराम महतो अन्य विद्यार्थियों के साथ शामिल हुए और अपनी शैक्षणिक उपलब्धि के लिए उपाधि प्राप्त की। उनकी इस सफलता को शिक्षा के प्रति लगन और लगातार मेहनत के परिणाम के रूप में देखा जा रहा है।

युवाओं के लिए प्रेरणा

जयराम महतो की इस उपलब्धि से उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता युवाओं को पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करने वाला संदेश देती है। यह उपलब्धि बताती है कि जनजीवन और राजनीतिक जिम्मेदारियों के बीच भी शिक्षा के लिए प्रयास जारी रखे जा सकते हैं।

पीएचडी की उपाधि मिलने पर जयराम कुमार महतो को बधाई और शुभकामनाएं दी जा रही हैं। उनकी यह उपलब्धि उनके शैक्षणिक सफर में एक महत्वपूर्ण पड़ाव है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related