हजारीबाग ओपन जेल में अनोखी शादी, पूर्व माओवादी कमांडर की शादी में बाराती बने पुलिस-प्रशासन के अधिकारी

Date:

हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग ओपन जेल में एक अनोखी शादी हुई। पूर्व माओवादी कमांडर सुरेश सिंह मुंडा ने सोमवारी हेमरम के साथ विवाह कर नई जिंदगी की शुरुआत की। इस शादी में पुलिस और जिला प्रशासन के अधिकारी भी शामिल हुए और उन्होंने बाराती की भूमिका निभाई।

 

जेल महानिरीक्षक (आईजी) सुदर्शन मंडल के अनुसार, सुरेश सिंह मुंडा रांची जिले के बुंडू थाना क्षेत्र के बारूहातू गांव के रहने वाले हैं। वहीं, सोमवारी हेमरम तमाड़ क्षेत्र के अराहंगा गांव की निवासी हैं। दोनों का विवाह पुलिस और जिला प्रशासन की पहल पर संपन्न कराया गया।

 

विवाह समारोह में हजारीबाग पुलिस और जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे। जिला विवाह पदाधिकारी राजेश एक्का ने विवाह का पंजीकरण कराया। अधिकारियों ने नवदंपती को नए जीवन की शुरुआत के लिए शुभकामनाएं दीं।

 

पुनर्वास को बढ़ावा देने की पहल

 

अधिकारियों के अनुसार, राज्य की पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा के निर्देश पर विवाह की व्यवस्था की गई। इस पहल का उद्देश्य आत्मसमर्पण कर चुके नक्सलियों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ना और उनके पुनर्वास को प्रोत्साहित करना है।

 

प्रशासन की इस पहल को पूर्व माओवादियों को सामान्य सामाजिक जीवन में लौटने का अवसर देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इस आयोजन के जरिए यह संदेश देने की कोशिश की गई कि हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा में लौटने वालों को बेहतर जीवन शुरू करने के अवसर मिल सकते हैं।

 

लोकतंत्र भारत | सच की आवाज़, जनता के साथ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related