PM मोदी के जन्मदिन पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर, नेताओं ने की रक्तदान की अपील

Date:

रांची: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) की ओर से प्रदेश भाजपा कार्यालय में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र कुमार राय और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने संयुक्त रूप से किया।

 

शिविर में भाजयुमो के कई कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया। इस दौरान लोगों को रक्तदान के लिए जागरूक भी किया गया। नेताओं ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

 

प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि रक्तदान समाजसेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है और स्वस्थ लोगों को नियमित रूप से रक्तदान के लिए आगे आना चाहिए। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी शिविर की सराहना करते हुए युवाओं की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताया।

 

संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने युवा कार्यकर्ताओं से सामाजिक सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और रक्तदान के प्रति जागरूकता फैलाने की अपील की। वहीं भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें रक्तदान शिविर भी शामिल है।

 

कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, रवींद्र कुमार राय, प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, प्रदेश महामंत्री अमर कुमार बाउरी, नीरज सिंह, भाजयुमो रांची महानगर अध्यक्ष रोमित नारायण सिंह समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

झारखंड भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 17 अक्टूबर तक ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...