स्वतंत्रता दिवस पर देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने का आरोप, पुलिस से धक्का-मुक्की का दावा

Date:

देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोकने का आरोप

रांची : रांची में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देवेंद्र नाथ महतो को तिरंगा फहराने और तिरंगा यात्रा में शामिल होने से रोके जाने का मामला सामने आया है। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, देवेंद्र नाथ महतो पिछले 14 दिनों से भूख हड़ताल पर हैं और पिछले पांच दिनों से सदर अस्पताल में इलाजरत हैं।

 

बताया गया कि 15 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे उन्होंने अस्पताल से बाहर निकलने की कोशिश की। उनका कहना है कि उन्हें कई बार रोका गया और इस दौरान पुलिस के साथ धक्का-मुक्की भी हुई, जिसमें उन्हें चोट लगी। उनके साथ मौजूद कुछ समर्थकों के साथ भी कथित तौर पर बल प्रयोग किए जाने का दावा किया गया है।

घटना के बाद देवेंद्र नाथ महतो अस्पताल में ही धरने पर बैठ गए और अपना अनशन जारी रखा। बाद में उनकी बातचीत विधायक जयराम महतो से हुई। जयराम महतो ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि इस मामले को विधानसभा में उठाकर सरकार से जवाब मांगा जाएगा।

 

बताया गया कि दोपहर करीब 2 से 4 बजे के बीच पुलिसकर्मी अस्पताल परिसर से हटे, जिसके बाद मीडिया प्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर देवेंद्र नाथ महतो से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।

देवेंद्र नाथ महतो का अनशन और आंदोलन जारी है। पुलिस की ओर से घटना को लेकर आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आने के बाद तस्वीर और स्पष्ट हो सकेगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

मांडर में करम पूर्व संध्या सह सैनिक परिवार मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया

मांडर:- मांडर प्रखंड में रविवार को करम पूर्व संध्या...