झारखंड में नक्सल विरोधी अभियान को बड़ी सफलता, जंगल से हथियारों का जखीरा बरामद

Date:

सरायकेला-खरसावां: जिले में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस, कोबरा और SSB की संयुक्त टीम ने कुचाई और चांडिल थाना क्षेत्र के जंगलों में तलाशी अभियान चलाकर भारी मात्रा में हथियार, कारतूस और IED बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई पहले गिरफ्तार किए गए दो माओवादियों से पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर की गई। अदालत से रिमांड मिलने के बाद पूछताछ के दौरान मिली निशानदेही पर कुचाई के सिकरम्बा जंगल और चांडिल के आसनबनी गांव के ऊपर दलमा जंगल में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।

बरामद सामान में दो .303 राइफल, एक देसी पिस्टल, एक INSAS 5.56 एमएम राइफल और एक SLR 7.62 एमएम राइफल शामिल हैं। इसके अलावा SLR की 3, INSAS की 4, .303 राइफल की 3 और 9 एमएम पिस्टल की 2 मैगजीन भी बरामद हुई हैं।

सुरक्षा बलों को कुल 317 जिंदा कारतूस मिले। इनमें 7.62 एमएम के 171, 5.56 एमएम के 126, 9 एमएम के 12 और .303 के 8 कारतूस शामिल हैं।

तलाशी के दौरान जंगल में छिपाकर रखा गया एक IED और डिटोनेटर भी बरामद हुआ। IED मिलने के बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया, जिसने निर्धारित सुरक्षा प्रक्रिया के तहत उसे निष्क्रिय कर दिया।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रघु सिंह सरदार उर्फ सागर सिंह सरदार बिरेन सिंह और मीना पहाड़िया उर्फ नेपू पहाड़िया के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार रघु सिंह सरदार भाकपा माओवादी की रीजनल कमेटी तथा पश्चिम बंगाल-झारखंड-ओडिशा सीमा कमेटी से जुड़ा रहा है, जबकि मीना पहाड़िया संगठन में सब-जोनल कमांडर के रूप में सक्रिय रही है।

इस संयुक्त अभियान में सरायकेला-खरसावां जिला पुलिस, 209 कोबरा बटालियन, 26वीं वाहिनी SSB रांची के जवानों के साथ कुचाई, चांडिल, नीमडीह और सरायकेला थाना की पुलिस टीम शामिल रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...