JSSC CGL पेपर लीक मामले में CID की बड़ी कार्रवाई, कोडरमा से दो युवक हिरासत में

Date:

कोडरमा: JSSC CGL समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित धांधली और पेपर लीक मामले की जांच कर रही CID की SIT ने कोडरमा में बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार देर रात टीम ने जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर दो युवकों को हिरासत में लिया। दोनों को पूछताछ के लिए रांची ले जाया गया है।

जानकारी के अनुसार, CID की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर पहले डोमचांच थाना क्षेत्र के गोलवाढाब में छापेमारी की गई। यहां से एक युवक को हिरासत में लिया गया। इसके बाद टीम ने कोडरमा सदर थाना क्षेत्र के बरसोतियाबार में कार्रवाई करते हुए दूसरे युवक को भी हिरासत में लिया।

पूछताछ में सामने आए युवकों के नाम

सूत्रों के अनुसार, JSSC CGL परीक्षा में कथित धांधली के मामले में पहले हिरासत में लिए गए आरोपियों और बिचौलियों से पूछताछ के दौरान इन दोनों युवकों के नाम सामने आए थे। बताया जा रहा है कि पूछताछ में इनके परीक्षा से जुड़े लोगों के संपर्क में होने की जानकारी मिली थी।

हालांकि, CID या स्थानीय पुलिस की ओर से दोनों युवकों की भूमिका को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह स्पष्ट नहीं है कि उनका कथित तौर पर प्रश्नपत्र की खरीद-बिक्री, परीक्षार्थियों से संपर्क या किसी अन्य गतिविधि में क्या संबंध था।

फिलहाल CID की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ पूरी होने के बाद ही मामले में उनकी भूमिका को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

नोट: हिरासत में लिए गए युवकों की भूमिका अभी जांच का विषय है। किसी भी आरोप की पुष्टि आधिकारिक जांच या पुलिस के बयान के बाद ही मानी जानी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...