मंईयां सम्मान योजना में बड़ा अपडेट, 6.38 लाख से ज्यादा नाम हटाए गए

Date:

रांची: झारखंड की मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। सत्यापन अभियान के दौरान 6.38 लाख से ज्यादा लाभार्थियों के नाम सूची से हटा दिए गए हैं। सरकार की ओर से डिजिटल और फिजिकल वेरिफिकेशन के जरिए लाभार्थियों के दस्तावेज और पात्रता की जांच की गई।

जांच के दौरान ऐसे कई आवेदन सामने आए, जिनमें योजना की पात्रता पूरी नहीं हो रही थी। उम्र सीमा से संबंधित समस्या, e-KYC पूरा नहीं होना, DBT में दिक्कत, सरकारी नौकरी या आयकरदाता परिवार से संबंध, दूसरी सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ लेना, डुप्लीकेट आवेदन और गलत दस्तावेज जैसी वजहों से नाम हटाए जा सकते हैं।

लाभार्थी ऐसे करें अपना स्टेटस चेक

योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को अपने आवेदन का स्टेटस जरूर जांच लेना चाहिए। अगर आवेदन में Approved/Active स्टेटस दिखाई दे रहा है, तो लाभार्थी सूची में नाम सक्रिय माना जाएगा।

वहीं, अगर आवेदन का स्टेटस बदल गया है या नाम सूची में नहीं दिख रहा है, तो लाभार्थी को अपने दस्तावेज और पात्रता की जानकारी दोबारा जांचनी चाहिए।

सरकार के सत्यापन अभियान का उद्देश्य योजना का लाभ केवल पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...