JTET-2026 की त्रुटियों को लेकर अभ्यर्थियों ने विधायक विक्सल कोंगाड़ी को सौंपा ज्ञापन, JAC सचिव से हुई बातचीत

Date:

रांची: JTET-2026 परीक्षा में सामने आई विभिन्न गड़बड़ियों को लेकर अभ्यर्थियों ने अपनी मांगें उठाई हैं। झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार के नेतृत्व में सैकड़ों अभ्यर्थियों ने रांची स्थित झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) परिसर में कोलेबिरा विधायक विक्सल कोंगाड़ी को ज्ञापन सौंपा।

 

अभ्यर्थियों ने ज्ञापन के माध्यम से JTET-2026 की OMR शीट में प्रश्न-पुस्तिका की बुकलेट सीरीज (S, T, U, V) से जुड़ी गड़बड़ी का मुद्दा उठाया। इसके अलावा ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) में हुई त्रुटियों की ओर भी विधायक का ध्यान दिलाया।

 

अभ्यर्थियों की मांग है कि तकनीकी और प्रशासनिक गड़बड़ियों के कारण किसी भी परीक्षार्थी का परिणाम प्रभावित नहीं होना चाहिए। इन सभी समस्याओं का जल्द और उचित समाधान किया जाए, ताकि किसी का भविष्य खराब न हो।

 

विधायक विक्सल कोंगाड़ी ने अभ्यर्थियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने तत्काल JAC के सचिव से बातचीत कर मामले में जरूरी कार्रवाई करने और समस्याओं के समाधान की पहल की।

 

झारखंड प्रशिक्षित शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंदन कुमार ने विधायक के सहयोग के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि तकनीकी और प्रशासनिक गलतियों का खामियाजा अभ्यर्थियों को नहीं भुगतना चाहिए।

 

  • संघ ने स्पष्ट किया कि परीक्षा से जुड़ी त्रुटियों का निष्पक्ष समाधान होना चाहिए और किसी भी अभ्यर्थी का भविष्य प्रभावित नहीं होना चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related