झारखंड में फरवरी 2027 से शुरू हो सकती है मैट्रिक-इंटर की परीक्षा, 12 नवंबर से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

Date:

रांची :- झारखंड में मैट्रिक और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए जरूरी खबर है। झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2027 की बोर्ड परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है। संभावित कार्यक्रम के अनुसार, मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं फरवरी 2027 के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती हैं। परीक्षा 5 फरवरी से शुरू होकर फरवरी के तीसरे सप्ताह तक चलने की संभावना है। हालांकि, जैक की ओर से अभी तक परीक्षा की आधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की गई है।

 

12 नवंबर से भरे जाएंगे परीक्षा फॉर्म

 

मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 12 नवंबर 2026 से शुरू होने की जानकारी दी गई है। विद्यार्थी 26 नवंबर तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकेंगे। वहीं, जो विद्यार्थी तय समय में आवेदन नहीं कर पाएंगे, उन्हें 27 नवंबर से 4 दिसंबर तक विलंब शुल्क के साथ फॉर्म जमा करने का मौका मिलेगा।

 

नवंबर के अंतिम सप्ताह में जारी हो सकता है परीक्षा कार्यक्रम

 

परीक्षा की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को नवंबर के अंतिम सप्ताह तक विषयवार परीक्षा कार्यक्रम मिल सकता है। संभावना है कि जैक इसी दौरान मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का टाइम टेबल जारी करेगा। इसमें परीक्षा की तारीख, विषयवार समय-सारिणी और जरूरी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।

 

विद्यार्थियों को समय पर आवेदन करने की सलाह

 

विद्यार्थियों को अपने संबंधित स्कूल और कॉलेज के माध्यम से निर्धारित समय के अंदर परीक्षा फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। अंतिम तारीख का इंतजार करने से बचें, ताकि किसी तकनीकी समस्या के कारण आवेदन करने में परेशानी न हो।

 

फिलहाल विद्यार्थियों को संभावित परीक्षा कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखनी चाहिए और परीक्षा से जुड़ी आधिकारिक जानकारी के लिए जैक की सूचनाओं पर नजर रखनी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related