छात्रों को CM हेमंत का संदेश: संवाद से होगा समाधान, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Date:

रांची। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित आदिवासी महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलनरत छात्रों और युवाओं को लेकर बड़ा बयान दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार छात्रों की समस्याओं को गंभीरता से ले रही है। परीक्षाओं में जिन लोगों ने गड़बड़ी की है, उनके खिलाफ जांच के बाद कड़ी कार्रवाई और कठोर दंड दिया जाएगा। उन्होंने युवाओं से सरकार पर भरोसा बनाए रखने की अपील की।

हेमंत सोरेन ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान लाठी, गोली या डंडे से नहीं, बल्कि बातचीत और संवाद से किया जाना चाहिए। लोकतंत्र में लोगों की आवाज को दबाने के बजाय उनकी बात सुनना जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने युवाओं से अपील की कि वे राजनीतिक दलों की छत्रछाया से दूर रहकर अपनी समस्याएं सीधे सरकार तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सरकार आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ-साथ घर बैठे युवाओं की बात भी सुनने के लिए नए माध्यम तैयार कर रही है।

सीएम ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि “मेरे युवा साथियों के साथ पारदर्शिता के साथ न्याय होगा और न्याय होते हुए दिखाई भी देगा।”

उन्होंने कहा कि युवाओं की भावनाओं और चिंताओं को सरकार समझती है और छात्रों की जायज समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से करने का प्रयास जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...