गढ़वा शिक्षक हत्याकांड का खुलासा: प्रेम प्रसंग के चलते रची गई थी हत्या की साजिश, मुख्य आरोपी समेत दो गिरफ्तार

Date:

गढ़वा: झारखंड के गढ़वा जिले में बड़गढ़ थाना क्षेत्र के सालो जंगल में शिक्षक दीपक कुजूर की हत्या मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए मुख्य आरोपी समेत दो और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, यह हत्या प्रेम प्रसंग के चलते सुनियोजित तरीके से कराई गई थी।

पुलिस ने बताया कि 19 जुलाई 2026 की सुबह करीब 10:15 बजे सूचना मिली थी कि सालो जंगल स्थित ललमटिया के पास एक व्यक्ति को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारने के बाद धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल से जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भंडरिया भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान सिमडेगा निवासी शिक्षक दीपक कुजूर के रूप में हुई।

घटना के बाद बड़गढ़ थाना में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रंका के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और अन्य तथ्यों के आधार पर पुलिस को पता चला कि मृतक की पत्नी पहले डाल्टनगंज में काम करती थी, जहां उसकी पहचान मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान से हुई और दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए थे। बाद में महिला की शादी दीपक कुजूर से हो गई और वह अपने पति के साथ सिमडेगा रहने लगी। पुलिस के अनुसार, महिला के पूर्व प्रेमी मतिन अख्तर ने उसे वापस अपने साथ रखने की कोशिश की, लेकिन ऐसा नहीं होने पर उसने अपने साथियों के साथ मिलकर दीपक कुजूर की हत्या की साजिश रची।

इस मामले में पहले गिरफ्तार किए जा चुके आरोपी परवेज आलम के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी मतिन अख्तर उर्फ मुन्ना खान (नवाटोली, डाल्टनगंज) और मफूज अंसारी (चैनपुर, पलामू) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो अवैध देशी पिस्टल, 18 जिंदा कारतूस, एक स्कॉर्पियो, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और यदि इस साजिश में अन्य लोगों की संलिप्तता सामने आती है तो उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

असम के CRPF कैंप में गोलीबारी, तीन जवानों की मौत, एक घायल

असम: असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की...