रांची पहुंचे HAM (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे, संगठन विस्तार पर दिया जोर

Date:

 हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के राष्ट्रीय महासचिव एवं झारखंड प्रभारी सुनील कुमार चौबे तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर शुक्रवार को रांची पहुंचे। उनके आगमन पर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस दौरान आयोजित प्रेस वार्ता में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई।

राष्ट्रीय महासचिव सुनील कुमार चौबे ने कहा कि झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज के नेतृत्व में पार्टी तेजी से संगठन का विस्तार कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी का लक्ष्य बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना और अधिक से अधिक लोगों तक अपनी विचारधारा पहुंचाना है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्रीय MSME मंत्री जीतन राम मांझी के मार्गदर्शन में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय की योजनाओं की जानकारी युवाओं, महिलाओं, किसानों, स्वयं सहायता समूहों और कारीगरों तक पहुंचाने की अपील की, ताकि अधिक से अधिक लोग इन योजनाओं का लाभ उठाकर आत्मनिर्भर बन सकें।

प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने बताया कि यह तीन दिवसीय दौरा संगठन के लिए महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को हजारीबाग और 2 अगस्त को चतरा में जनसंपर्क और संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में संगठन को मजबूत करने और आगामी रणनीति पर चर्चा होगी।

उन्होंने विश्वास जताया कि इस दौरे से पार्टी कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा और झारखंड में संगठन को और मजबू ती मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

असम के CRPF कैंप में गोलीबारी, तीन जवानों की मौत, एक घायल

असम: असम के नागांव जिले में स्थित सीआरपीएफ की...