गांधी जयंती पर RIMS पहुंचे HAM(S) प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज, मरीजों के बीच बांटे फल

Date:

रांची:– गांधी जयंती के मौके पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (सेक्युलर) के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हरे कृष्ण महाराज ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ रांची के RIMS अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और उनके बीच फल वितरित किए।

हरे कृष्ण महाराज ने मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए कहा कि पार्टी जरूरतमंद लोगों के साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी जरूरतमंद व्यक्ति को परेशानी होने पर पार्टी कार्यकर्ता अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने के लिए तैयार रहेंगे।

उन्होंने कहा कि गांधी जयंती महात्मा गांधी को याद करने के साथ-साथ उनके सेवा, मानवता और करुणा के विचारों को अपनाने का भी दिन है। जरूरतमंद और परेशान लोगों के बीच पहुंचकर उनकी मदद करना ही सच्ची जनसेवा है।

इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष ने RIMS के नेत्र अस्पताल का भी निरीक्षण किया। उन्होंने लोगों को नेत्रदान के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नेत्रदान किसी की जिंदगी में दोबारा रोशनी ला सकता है। उन्होंने समाज में नेत्रदान को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।

कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने जनसेवा और जरूरतमंद लोगों की मदद करते रहने का संकल्प लिया।

मौके पर किशन कुमार, मुकेश कुमार गुप्ता, सोनू तिर्की, किशन उरांव, मुकेश जी और रासबिहारी पासवान समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related