रांची: दीपावली की खरीदारी के लिए रांची के लोगों को एक खास मौका मिलने जा रहा है। मोरहाबादी में आज, 29 अक्टूबर से जेसोवा का पांच दिवसीय दिवाली मेला शुरू हो रहा है। यह मेला 2 नवंबर तक चलेगा। मेले में देशभर के उद्यमियों, हस्तशिल्पियों और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों के 300 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे।
मेले में पारंपरिक कपड़ों, फैशन एक्सेसरीज, घर की सजावट के सामान और स्वदेशी उत्पादों की खरीदारी की जा सकेगी। इसका उद्देश्य स्थानीय कला-संस्कृति, हस्तशिल्प और प्रतिभाओं को बढ़ावा देना भी है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिला जेसोवा का प्रतिनिधिमंडल
मेले के आयोजन को लेकर झारखंड आईएएस ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) का प्रतिनिधिमंडल मंगलवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री के आवासीय कार्यालय में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन से मिला।
प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें मेले की तैयारियों और आयोजन के उद्देश्य की जानकारी दी। जेसोवा की ओर से बताया गया कि मेले में खरीदारी के साथ-साथ कला और संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
स्वदेशी उत्पादों और हस्तशिल्प को मिलेगा बढ़ावा
जेसोवा दिवाली मेले में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए उद्यमियों और हस्तशिल्पियों के साथ ग्रामीण महिलाओं के बनाए उत्पाद भी देखने और खरीदने को मिलेंगे। पारंपरिक कपड़ों से लेकर सजावटी सामान तक, मेले में लोगों को कई तरह के विकल्प मिलेंगे।
दीपावली से पहले आयोजित इस मेले में खरीदारी के साथ स्थानीय उत्पादों और कारीगरों को प्रोत्साहित करने का भी अवसर मिलेगा।
रांची में आज से जेसोवा दिवाली मेला शुरू, 300 से अधिक स्टॉल पर मिलेगी खरीदारी की खास वैरायटी