रक्षाबंधन से पहले बहनों को झारखंड सरकार का तोहफा, मंईयां सम्मान योजना की राशि जारी

Date:

रांची :– से पहले झारखंड सरकार ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची जिले की 3 लाख 95 हजार 692 लाभुक महिलाओं के बैंक खातों में अगस्त महीने की सम्मान राशि भेज दी गई है।

प्रत्येक लाभुक के खाते में ₹2,500 की राशि आधार बेस्ड DBT के माध्यम से ट्रांसफर की गई है। इस तरह रांची जिले की लाभुक महिलाओं के खातों में कुल ₹98 करोड़ 92 लाख 30 हजार की राशि भेजी गई है।

जिला प्रशासन के अनुसार, योजना का लाभ जिले के अलग-अलग प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों की पात्र महिलाओं को दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि भुगतान प्रक्रिया की नियमित समीक्षा की जा रही है, ताकि कोई भी पात्र महिला योजना के लाभ से वंचित न रहे।

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने कहा कि मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। जिला प्रशासन की प्राथमिकता है कि योजना का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से पात्र लाभुकों तक पहुंचे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular News

More like this
Related

कांटाटोली मामले में निशा भगत का बयान, कहा- “SC/ST Act के कथित दुरुपयोग की भी निष्पक्ष जांच हो

रांची:- राजधानी रांची के कांटाटोली स्थित बंगाली कॉलोनी से...

नामकुम में ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार, 7.88 ग्राम नशीला पदार्थ और ₹99,680 नकद बरामद

रांची: नामकुम थाना क्षेत्र के जोरार तेतरी टोली में...