
रांची: ओमान (मस्कट) में फंसी झारखंड के सिमडेगा जिले की प्रवासी श्रमिक प्रीति कुजूर की सुरक्षित वतन वापसी हो गई है। सोशल मीडिया के माध्यम से मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्य प्रवासी श्रमिक नियंत्रण कक्ष ने तुरंत कार्रवाई शुरू की।
भारतीय दूतावास और संबंधित अधिकारियों के समन्वय से रेस्क्यू अभियान चलाया गया, जिसके बाद प्रीति कुजूर को सुरक्षित भारत वापस लाया गया। परिवार ने उनकी सकुशल वापसी पर राहत जताते हुए राज्य सरकार और सभी संबंधित एजेंसियों का आभार व्यक्त किया।
यह कार्रवाई विदेशों में फंसे प्रवासी श्रमिकों की सहायता के लिए प्रशासन की त्वरित पहल का उदाहरण मानी जा रही है।

